मंकीपॉक्स एक ऐसी बीमारी है, जो अब तक अफ्रीका के देशों में ही पाई जाती थी. हालांकि पिछले कुछ महीनों में यह बीमारी एक महामारी की तरह फैलने लगी है और इसके केस अफ्रीका के बाहर के देशों में भी बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं. अचानक यह संक्रामक रोग इस तरह से क्यों फैलने लगा है, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि सीएसआईआर-आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर जीतेन्द्र नारायण ने बातचीत के दौरान इस बारे में कई अहम बातें बताईं. मंकीपॉक्स फैलने के कारण से लेकर इसके लक्षण इत्यादि के बारे में यहां जानें...